{"_id":"5b5395254f1c1b6e118b4f55","slug":"91532204325-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को गढ़ी बिजलीघर पर धरना देगी भाकियू असली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को गढ़ी बिजलीघर पर धरना देगी भाकियू असली
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। तहसील क्षेत्र के हसनपुर रूप पट्टी गांव में शनिवार की दोपहर हुई भाकियू असली की बैठक में हजरतनगर गढ़ी बिजलीघर से जुड़े इलाके में बिजली कटौती की बढ़ती समस्या पर नाराजगी जताई गई। बैठक में तय हुआ कि आगामी 25 जुलाई को भाकियू असली गढ़ी बिजलीघर पर धरना देगी।
हसनपुर रूप पट्टी में बीच की चौपाल पर हुई। बैैठक में ग्रामीणों के बुलावे पर भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह और राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह भी पहुंचे। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि हजरतनगर गढ़ी बिजलीघर का बहादरपुर फीडर अतिभारिता का शिकार है। अतिभारित होने की वजह से इस फीडर पर लगातार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। ट्रिपिंग से निजात पाने को जेई और एसएसओ द्वारा बहादरपुर फीडर को दो हिस्साें में बांटकर बारी बारी से विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। ऐसी स्थिति में फीडर के एक हिस्से के उपभोक्ताओं को एक दिन बाद बिजली मिल रही है।
बैठक में भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि किसानों की बिजली और गन्ना भुगतान संबंधी कई समस्याओं को लेकर 23 जुलाई को कमिश्नरी मुरादाबाद पर धरना होने जा रहा है। इस धरने में बड़ी संख्या में किसानों से पहुंचने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले कि उन्होंने बिलारी विद्युत उपखंड और गढ़ी बिजलीघर से जुड़े विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता की है। यदि 24 जुलाई तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तब 25 जुलाई को गढ़ी बिजलीघर पर भाकियू असली द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सुरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, शिव सिंह, वेदपाल सिंह, दानवीर सिंह, अनुज कुमार, सुरेश सिंह, करन सिंह, जसवंत सिंह, समर पाल सिंह, वेदप्रकाश, सोहित, डोरीलाल, सुमित, नन्हें, अनिल, लखपत, हुकुम सिंह, निरंजन सिंह, दलवीर सिंह आदि ने विचार रखे।