{"_id":"5b47bb904f1c1b86468b6236","slug":"91531427728-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों ने दी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम फुहारों ने दी गर्मी से राहत
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानूसन की रिमझिम फुहारों ने गर्मी से त्रस्त जनमानस को राहत दी। हालांकि कहीं-कहीं सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज गई है। इसके बाद शाम को ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
पिछले एक सप्ताह से लोग चिलचिलाती धूप और भीषण उमस से बेहाल हो रहे थे। बार-बार आसमान में बादल छाने के बाद बिना बरसे ही चले जा रहे थे। बुधवार को भी शहर के कुछ ही इलाकों में फुहार आईं। गुरुवार सुबह से हवा की गति बहुत धीमी रहने से वातावरण में बहुत उमस बनी हुई थी। दोपहर में पूरे शहर में काली घटाएं घिरने से बारिश की उम्मीद की जाने लगी। इस बार मानसून ने लोगों को मायूस नहीं किया। स्टेशन रोड पर करीब आधा घंटे झमाझम बारिश हुई, जबकि कांठ रोड और दिल्ली रोड पर कुछ ही देर बरसने के बाद बंद हो गई। इससे थोड़ी देर के लिए उमस बढ़ गई थी। इसके बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी के अनुसार बारिश दो मिली मीटर हुई है। इससे अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही।
आगामी दिनों में मौसम का हाल
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के अनुसार शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना है, जबकि 14 जुलाई को बादल छाए रहने के अलावा हल्की बारिश है। वहीं 15 से 18 जुलाई को आसमान में बादल बने रहने की संभावना है।