{"_id":"5afc9b6d4f1c1bd4408b5cb5","slug":"91526504301-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी
Updated Thu, 17 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में गुरुवार दोपहर सैकड़ों कर्मचारियों ने जिला अस्पताल से रैली निकालकर सूबे की सरकार के खिलाफ नारी बाजी की। इसके बाद डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल परिसर में में स्वास्थ्य विभाग, कलक्ट्रेट, विकास भवन, शिक्षा पशु पालन विभाग, वन विभाग, गन्ना विभाग, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, आईटीआई व अन्य विभागों के कर्मचारी जुटे। यहां रणनीति तय की गई। सभी कर्मचारी रैली निकालकर कलक्ट्रेट पर पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद 27 सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि नई पेंशन स्कीम खत्म कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। सरकारी विभाग में बंद पड़ी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर भर्ती शुरू की जाए। संविदा कर्मचारियों नियमित किया जाए। वेतन विसंगतियां दूर की जाए। ज्ञापन देने वालों में संदीप बडोला, हेमंत चौधरी, चौधरी चंद्रभान सिंह, वृंदावन दोहरे, राकेश शर्मा, अरविंद वर्मा, गोपी कृष्ण, अमर सिंह सागर समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।