फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कुतों का आतंक, 60 लोगों को बनाया शिकार

कुतों का आतंक, 60 लोगों को बनाया शिकार

Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कुतों का आतंक, 60 लोगों को बनाया शिकार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। बुधवार को आवारा और पालतू कुत्तों ने शहर के अलग-अलग जगहों पर 24 घंटे के दौरान एक सौ से अधिक लोगों को शिकार बनाया। पैदल से लेकर बाइक सवार लोगों पर आवारा कुत्ते झपट गए। कुत्तों के काटने से जख्मी लोगों की जिला अस्पताल में रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए भीड़ लगी रही।
शहर में अधिकांश गली मोहल्लों से लेकर सड़कों पर आवारा कुत्तों की फौज है। सरकारी कार्यालय परिसरों में तक कुत्ते नजर आते हैं। राह चलते लोगों पर झपट रहे हैं। पिछले कई दिनों से इनके हमले लगातार बढ़ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है। डंडा या पत्थर दिखाकर भगाने पर पीछा कर मांस नोंच रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुत्तों के काटे 60 लोग पहुंचे। करीब इतने ही लोग प्राइवेट अस्पतालों में अपना अपना इलाज कराने के साथ-साथ इंजेक्शन लगवा रहे हैं। इनमें करीब 50 मामले आवारा कुत्तों के काटने के शामिल हैं। डा. बलराज सिंह के मुताबिक कुत्तों के हमलावर होने के पीछे हगर्मी बड़ी वजह बताई जा रही है। इन दिनों गर्मी में आवारा कुत्ते चिड़चिड़े हो जाते हैं। वह बचने के लिए पानी और छांव की तलाश में लोगों के घर, दुकानों के आसपास आराम को जाते हैं। वहां से उन्हें भगा देने की वजह से यह कुत्ते हमलावर हो रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को अस्पताल पहुंचे ये केस

केस-1: राजा (10) को आवारा कुत्ते ने नोंच डाला। राजा के पेट में कुत्ते के गहरे दांत लगे हैं। वह कुत्ते के हमले से खौफ में है।
केस-2: लदावती निवासी राजू (12) घर के पास खेल रहा था। आवारा कुत्ता उस पर झपट गया और मांस नोंच लिया।
केस-3: कंपनी बाग निवासी दिलशाद (36) पैदल जा रहे थे। आवारा कुत्ते ने पीछे से उनका पैर पकड़ लिया। पैर में दांत मार दिए।
केस-4: पंड़ित नगला निवासी दीपक सिंह (7) पर भी कुत्ता झपट गया। कुत्ते ने दीपक का हाथ पर दांत लगा दिए।


- कुत्ता आवारा हो या पालतू, यदि काटता या नाखून मारता है तो चिकित्सक को जरूर दिखाए। कुत्ते के काटने पर लापरवाही न बरतें। तत्काल टिटनेश के साथ रैबीज का इंजेक्शन लगवाए। काटने के तुरंत बाद साबुन से घाव को अच्छी तरह धो लें। साबुन के अलावा घाव पर तेल या फिर कोई भी ऑयल वाली चीज न लगाएं। - डा. बलराम सिंह, चिकित्सक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


सुअर का काटा केस भी पहुंचा
डा. बलराज सिंह के मुताबिक कुत्तों के अलावा रोजाना करीब पांच से सात मामले बंदरों, लोमड़ियों के काटने के आते हैं। बुधवार को सुअर के काटने का भी एक केस अस्पताल पहुंचा। डा. बलराज सिंह के मुताबिक आमतौर पर सुअर हमला नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed