{"_id":"5aca7dac4f1c1be26b8b47b6","slug":"91523219884-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन ने दी भाई को मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन ने दी भाई को मुखाग्नि
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। शेरूआ धर्मपुर में रहने वाले एक मेडिकल स्टोर संचालक के शव को उसकी इकलौती बहन ने सीएल गुप्ता शमशान घाट पर मुखाग्नि दी। वहां पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।
शेरूआ धर्मपुर में मेडिकल स्टोर संचालक रोहित उर्फ रिक्की (22) अपनी मां विनीता और बहन प्रियंका के साथ रहते थे। बहन की शादी नहीं हुई है। प्रियंका को राजीव बहन नहीं बल्कि बड़ा भाई कहकर बुलाता था। दोनों भाई बहन में बेहद लगाव था। परिजनों ने बताया कि रोहित दो दिन पहले एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे, वहां पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसका उपचार प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा था रविवार को उनकी मौत हो गई तो शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, जहां पर रोहित की बहन प्रियंका ने भाई के शव को मुखाग्नि दी।