फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   90-year-old Shyamavati sets an example even after death, donates her body

Moradabad News: मौत के बाद भी बनीं मिसाल... 90 वर्षीय श्यामवती ने किया देहदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
90-year-old Shyamavati sets an example even after death, donates her body
मुरादाबाद। 90 वर्षीय श्यामवती ने मृत्यु के बाद भी समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उनका पार्थिव शरीर अब टीएमयू के एनाटॉमी विभाग में चिकित्सा छात्रों और डॉक्टरों के अध्ययन के लिए उपयोग किया जाएगा। वहीं, उनके नेत्रदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी में रोशनी पहुंचेगी।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित ग्लोबल एक्सपोर्ट परिसर में रहने वाली श्यामवती का निधन शुक्रवार दोपहर 3:20 बजे जिला अस्पताल में अस्थमा के चलते हुआ। वह अपने बेटे मून मिश्रा के साथ रहती थीं, जो फैक्टरी में केयरटेकर के रूप में कार्यरत हैं। परिवार के मुताबिक, वर्ष 2016 में श्यामवती को गंभीर अस्थमा अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गईं, लेकिन इसी दौरान अखबार में प्रकाशित एक खबर ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। उस समाचार से प्रेरित होकर उन्होंने देहदान और नेत्रदान का संकल्प लिया। उन्होंने तत्काल टीएमयू में जाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और अपने निर्णय को परिवार की सहमति के साथ पंजीकृत कराया। करीब दस वर्ष पहले लिया गया यह संकल्प शुक्रवार को उनके निधन के साथ पूरा हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब सात बजे टीएमयू मेडिकल कॉलेज की टीम फैक्टरी परिसर पहुंची और श्यामवती के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ अपने संरक्षण में लिया। इस दौरान टीम ने परिजनों का आभार जताया और उनके इस निर्णय को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। टीम ने कहा कि श्यामवती का यह कदम न केवल चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा देगा, बल्कि समाज में देहदान और नेत्रदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed