{"_id":"61f97d0c209f890df9395cd7","slug":"9-persons-arrested-tanda-news-mbd417606214","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन मामले में सपा कार्यकर्ता पुत्र सहित नौ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन मामले में सपा कार्यकर्ता पुत्र सहित नौ लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। कोतवाली पुलिस द्वारा अब्दुल्ला आजम सहित 96 लोगों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन मामले में पुलिस ने मंगलवार को नौ लोगो को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
बीते सप्ताह चुनाव प्रचार के लिए टांडा आए सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम के साथ नगर के सपा कार्यकर्ता हाजी जमील, अकीलुर्रहमान समेत 26 नामजद और 60-70 अज्ञात के विरुद्ध बिना इजाजत चुनावी जनसभा और रोड शो निकाल कर भीड़ एकत्र करने और कोरोना गाइडलाइन का उलंघन करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
उक्त मामले में मंगलवार को पुलिस ने सगीर पुत्र हाजी जमील निवासी मोहल्ला बरगद, अकीलुर्रहमान निवासी मोहल्ला राहुपुरा, नाजिम निवासी मोहल्ला मनिहारान, खालिद उर्फ बबलू, मोहल्ला राण्ड, रिजवान निवासी मोहल्ला टंडोली, सगीर अहमद निवासी मोहल्ला मस्जिद कोहना, लियाकत नवाज निवासी मोहल्ला नीम, अफजाल निवासी मोहल्ला समादीन, जमील निवासी मोहल्ला रांड आदि को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर पांच लाख रुपया से पाबंद कर एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। वहीं, सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया।