{"_id":"5ed56e708ebc3e908c642297","slug":"9-cases-of-corona-virus-were-found-in-moradabad-moradabad-news-mbd3510258150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्बन हेल्थ कोर्डिनेटर और सिद्ध अस्पताल के छह स्टाफ समेत नौ कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्बन हेल्थ कोर्डिनेटर और सिद्ध अस्पताल के छह स्टाफ समेत नौ कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीएमओ कार्यालय के अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर और सिद्ध अस्पताल के छह मेडिकल स्टाफ समेत सोमवार को नौ नए कोरोना केस सामने आए हैं। इनमें एक चेन्नई से लौटा प्रवासी और नया गांव निवासी एक वृद्ध भी है। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ ऑफिस को सील कर दिया गया है। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर के संपर्क में आए डाक्टरों व अन्य करीबियों के सैंपल लेकर कोरोना जांच को भेजे गए हैं। डीएम राकेश सिंह ने भी दो दिन पहले सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया था। वहीं, लगातार कोरोना के मामले बढ़ने से लोगों में डर का माहौल है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक सोमवार को नौ लोगों की कोरोना सैंपल टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव और 138 की निगेटिव आई है। चार का रिजल्ट प्रतीक्षा में है और पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आए एक व्यक्ति की फॉलोअप रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वे विभागीय कार्य के लिए लगातार हॉटस्पॉट एरिया का भ्रमण कर रहे थे। भ्रमण के बाद वह सीएमओ आफिस में भी काफी समय तक काम करते थे। लिहाजा सीएमओ आफिस को सील कर दिया गया है। पूरे इलाके को विसंक्रमित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों, डाक्टरों व अन्य स्टाफ की भी एहतियातन सैंपलिंग कराई गई है। दो दिन पहले जिलाधिकारी राकेश कुमार भी सीएमओ कार्यालय जा चुके हैं। इसके अलावा चेन्नई से लौटा 24 साल का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। नया गांव निवासी 60 साल के वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें पारिवारिक संपर्क की वजह से संक्रमण हुआ है। इसके अलावा सिद्ध अस्पताल के एक डाक्टर, तीन नर्स, एक वार्ड ब्वॉय और एक हाउस कीपिंग स्टाफ की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी सोमवार को पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि टीडीआई सिटी के एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से सिद्ध अस्पताल का स्टाफ संक्रमित हुई है।
आंकड़े
कुल संक्रमित- 238
निगेटिव रिपोर्ट- 138
वेटिंग रिपोर्ट- चार
199 लोगों की सैंपलिंग,
8255 की हेल्थ स्क्रीनिंग
- एक कोरोना पॉजिटिव को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी