{"_id":"66778bf49bd88ba0c908dd14","slug":"85-lakh-rupees-fraud-in-the-name-of-getting-a-job-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-425242-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: सेना में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, युवकों ने रकम वापस मांगी तो मिली धमकी, तीन के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: सेना में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, युवकों ने रकम वापस मांगी तो मिली धमकी, तीन के खिलाफ केस
Sun, 23 Jun 2024 08:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:14 AM IST
सार
सेना में नौकरी लगाने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी कर ली गई। जब पीड़ितों ने रकम वापस मांगी तो उन्हें आरोपियों ने धमकी दी। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाजों ने युवकों ने साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। लेकिन युवकों की नौकरी नहीं लगी। पीड़ितों ने रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकी देने लगे। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने वॉलीबॉल कोच समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कांठ निवासी करन सिंह ने सिविल लाइंस थाने में प्रणदीप कुमार गिल निवासी नवीन नगर, अमित कुमार उर्फ पिक्की निवासी मुजफ्फर नगर और विक्रांत कुमार निवासी चोटीपुरा थाना रजबपुर जनपद अमरोहा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जिसमें करन सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे राहुल कुमार व रोहित कुमार और साले का बेटा अंकुल कुमार निवासी डिलारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे थे। तीनों 2015 से 2017 तक सोनकपुर स्टेडियम में दौड़ लगाने आते थे। इसी बीच उनकी मुलाकात विक्रांत व प्रणदीप गिल और अमित उर्फ पिक्की से हुई।
विज्ञापन
प्रणदीप गिल और अमित उर्फ पिक्की खुद को वाॅलीबाल कोच बताते थे थे। आरोपियों ने बताया था कि वह युवकों आर्मी में भर्ती कराने के लिए तैयारी करा रहे हैं। आर्मी में नौकरी लगवाने का लालच दिया था। प्रणदीप गिल ने बताया था कि उसकी आर्मी अफसरों से अच्छी सेटिंग है।
आरोपी ने करन सिंह और उनके साले के बेटे से साढ़े आठ लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद आरोपी तीनों युवको लखनऊ भी ले गए। निर्धारित समय बाद भी आर्मी में नौकरी नहीं लगी। पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकी देने लगे। सीओ सिविल अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।