फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   835 new cases including four killed by corona, including old age

वृद्धा समेत चार की कोरोना से मौत, 835 नए केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
835 new cases including four killed by corona, including old age
मुरादाबाद। कोरोना से न तो मौतों का सिलसिला थम रहा है और न ही नए मरीजों की संख्या पर विराम लग रहा है। वृद्ध महिला समेत चार और संक्रमितों की जान चली गई। दो संक्रमितों ने टीएमयू और दो ने एल टू अस्पताल एमसीएच विंग में दम तोड़ा। वहीं 835 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 9594 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली 85 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्हें 28 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। वहीं संक्रमित होने पर कटघर क्षेत्र के 69 वर्षीय बुजुर्ग को इलाज के लिए 24 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। दोनों ने शनिवार को दम तोड़ दिया। इसके अलावा एल टू अस्पताल एमसीएच विंग में 60 वर्षीय बुजुर्ग और 32 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 835 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में आशियाना कालोनी के एक ही परिवार के छह सदस्य शामिल हैं। वहीं एक डाक्टर के पुत्र और पुत्री की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जबकि स्वस्थ होने पर 747 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 26552 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 9594 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed