फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   832 news case in moradabad

फिर टूटा रिकॉर्ड, 832 नए केस, पांच की मौत, 244 स्वस्थ भी हुए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:22 AM IST
विज्ञापन
832 news case in moradabad
पंचायत भवन में कोरोना का चेकअप करवाने पहुंचे लोगो की उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव के शिकार वृद्ध महिला समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। तीन संक्रमितों की टीएमयू और दो की कोविड एल-टू अस्पताल में मौत हुई। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट और एमडीए के टाउन प्लानर समेत 832 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि स्वस्थ होने पर 244 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। संक्रमितों को कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के 51 वर्षीय महिला 11 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुई थी। परिजनों ने उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 12 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती सिविल लाइंस क्षेत्र के 57 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। वहीं 75 वर्षीय वृृद्ध महिला की भी मौत हो गई। महिला को 20 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा जिला अस्पताल के कोविड एल-टू अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर बुधवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा आठ सौ के पार पहुंच गया। सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह और एमडीए टाउन प्लानर कुशवेंद्र कुमार मिश्रा समेत 832 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। वहीं 244 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दिया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 4456 हो गई है। अब तक 12967 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed