फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आवारा कुते का आतंक, 10 को काटा

मुरादाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 लोगों को काटा

Wed, 19 Dec 2018 02:11 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 19 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
आवारा कुते का आतंक, 10 को काटा
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
शहर में आवारा कुत्तों के हमले अचानक फिर बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को बुद्धि विहार में आवारा कुत्ते ने 10 लोगों को शिकार बनाया। लाइनपार और खुशहालपुर समेत कई इलाकों में भी आवारा कुत्तों ने दहशत मचाई। कुत्तों ने 60 लोगों को काटकर जिला अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. शकील अहमद के मुताबिक दिसंबर पहले पखवाड़े तक औसतन रोजाना 30 से 35 लोग कुत्तों के हमलों के शिकार लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने अस्पताल आ रहे थे। 16 दिसंबर से एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या बढ़कर 50 पहुंच गई है। डा. शकील अहमद ने बताया कि मंगलवार को बुद्धि विहार से 10 लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकतर लोगों ने बताया कि अचानक एक कुत्ता हमलावर हो गया और सड़क चलते लोगों को निशाना बना रहा है। उसकी दहशत से बच्चे स्कूल और ट्यूशन जने से कतरा रहे हैं। डा. शकील ने बताया कि बुद्धि विहार निवासी कृष्णा (11), प्रभाकर (20), निशा (42), दुर्गेश (22), खुशाल (10), बिट्टू (40), इंद्रपाल (65), राहुल (25), दीपू (15) और संजय (44) को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुताबिक खुशालहपुर और लाइन पार से भी कई लोग अस्पताल पहुंचे हैं। ओपीडी में 60 से अधिक लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। अधिकतर लोगों का पैरों पर दांत लगाए हैं। डा. शकील के मुताबिक अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। मुरादाबाद के अलावा दूसरे ब्लाकों से लोग भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल के चिकित्सक भी कुत्तों के आक्रामक होने की वजह नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed