फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दरोगा ने पेश की कहानी, पीड़ित का बयान तक नहीं

दरोगा ने पेश की कहानी, पीड़ित का बयान तक नहीं

Sun, 11 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
दरोगा ने पेश की कहानी, पीड़ित का बयान तक नहीं
मुरादाबाद। नाव से नदी किनारे तक पहुंचने के लिए एक युवक के कंधों पर सवार होने वाले दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। दरोगा ने अपनी कहानी पेश कर दी है। लेकिन पीड़ित युवक का अभी तक बयान तक दर्ज नहीं किया गया है। सीओ ने इस मामले की जांच की। जिसमें दरोगा ने बयान में बताया कि उसके पैरों में एलर्जी हो गई थी। जिस कारण उसने पानी में पैर नहीं रखा। जबकि जांच रिपोर्ट में पीड़ित युवक के बयान का कोई जिक्र तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात मूंढापांडे थानाक्षेत्र के लालाटीकर निवासी ग्रामीण के दो पशु चोरी हो गए थे। मंगलवार सुबह मूंढापांडे थाने के रौड़ा चौकी इंचार्ज नरेश कुमार अपने साथी दरोगा सोमवार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वह रामपुर जनपद के चकफेरी गांव में बाइक से पहुंचे थे और यहां से वह पैदल लालाटीकर गांव जा रहे थे। इस गांव तक पहुुंचने के लिए बीच में नदी पड़ती है। जिसे पार करने के लिए दरोगा नाव में सवार हो गए थे। दरोगा ने एक युवक के कंधों पर बैठकर पानी पार किया था। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। मामला शासन स्तर पर पहुंचा तो इस मामले की जांच बैठाई गई । एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ हाईवे राजेश कुमार को सौंपी, उन्होंने इस मामले की जांच में दरोगा के बयान लिए । जांच के दौरान दरोगा ने बयान में कहा है कि उसके पैरों में एलर्जी है। इस बयान के साक्ष्य में उसने डाक्टर से इलाज कराने के प्रपत्र भी लगाए हैं। इस वजह से उसने पानी में पैर नहीं रखा था। जिस युवक के कंधे पर बैठकर दरोगा ने पानी पानी पार किया, उसके बयान नहीं लिए गए हैं। सीओ की ओर से एसएसपी को भेजी गई रिपोर्ट में पीड़ित युवक के बयान का कोई जिक्र नहीं किया गया है। एसएसपी जे रविंदर गौड़ का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed