फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुरादाबाद में सरकारी यूनिवर्सिटी का सपना टूटा

मुरादाबाद में सरकारी यूनिवर्सिटी का सपना टूटा

Mon, 05 Nov 2018 02:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 05 Nov 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में सरकारी यूनिवर्सिटी का सपना टूटा
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
मुरादाबाद में सरकारी विश्वविद्यालय का सपना फिर टूट गया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने रविवार को साफ कर दिया है कि मुरादाबाद में सरकारी विश्वविद्यालय सरकार के एजेंडे में नहीं है। पूर्व में उनके द्वारा की गई घोषणा की याद दिलाए जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ निजी क्षेत्र के लोगाें ने मुरादाबाद में निजी विश्वविद्यालय खोलने की पहल की थी। वार्ता चल रही है, यदि वह मुरादाबाद में इच्छुक होंगे तो सरकार सहयोग करेगी। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि सरकारी और निजी विश्वविद्यालय में कोई फर्क नहीं होता।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मुरादाबाद में मेडिकल कालेज और सरकारी विश्वविद्यालय खोलने की मांग की थी। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इन घोषणाआें से गदगद थे।
विज्ञापन


रविवार को प्रेस वार्ता में जब सरकारी विश्वविद्यालय के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सहारनपुर में विवि खोलने की तैयारी चल रही है। मुरादाबाद के बारे में उन्हाेंने कहा कि यदि सरकारी विश्वविद्यालय खोलने की योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद में निजी विश्वविद्यालय के लिए कुछ लोगों से बात चल रही है। फीस के अंतर के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी और निजी में कोई फर्क नहीं होता। उपमुख्यमंत्री के इस एलान से शिक्षा जगत के लोगों में निराशा है। अर्से से मुरादाबाद में सरकारी विश्वविद्यालय की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed