{"_id":"5bdcbd5abdec22695e0ff4cf","slug":"81541193050-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थाएं परखने 13 को पहुंचेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्थाएं परखने 13 को पहुंचेगी टीम
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मंडल मुख्यालय के जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के साथ सफाई व्यवस्था परखने के लिए 13 नवंबर को प्रदेश स्तरीय टीम पहुंचेगी। टीम दो दिन अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण करेगी। इसके बाद ही अस्पताल की सुविधाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन में 70 फीसदी से कम नंबर मिलने पर अस्पताल पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो जाएगा।
जिला स्तरीय अस्पतालों का हर साल मूल्यांकन होता है। इसमें चिकित्सा सुविधाओं से लेकर साफ सफाई, भवनों की स्थिति, चिकित्सा उपकरणों और इमरजेंसी सेवाएं देखी जाएंगी। तीन चरणों पर मूल्यांकन होता है। जिला अस्पताल का दो चरणों में मूल्यांकन हो चुका है। अस्पताल के स्वयं मूल्यांकन में 81 फीसदी और क्वालिटी कंट्रोल सेल हापुड़ की टीम ने 76 फीसदी अंक दिए हैं। आखिरी चरण का मूल्यांकन 13 नवंबर से शुरू होगा। प्रदेश स्तरीय टीम अस्पताल आएगी और 14 नवंबर तक रहेगी। टीम मूल्यांकन रिपोर्ट निदेशालय को देगी। आखिरी चरण के मूल्यांकन में 70 फीसदी से अधिक नंबर मिले तो पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कार की राशि का उपयोग मरीजों के लिए चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने के लिए होगा।
अस्पताल प्रशासन की तैयारियां शुरू
मुरादाबाद। अस्पताल प्रशासन ने तीसरे चरण के मूल्यांकन को लेकर अस्पताल के सौंदर्यीकरण की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी हैं। दूसरे चरण में सौंदर्यीकरण कार्य पूरा नहीं होने से मूल्यांकन में नंबर नहीं जुड़े हैं। इस लिहाज से अस्पताल प्रशासन को तीसरे मूल्यांकन में 70 फीसदी से अधिक नंबर मिलने की उम्मीद हैं। एमएस डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल के प्रवेश और ओपीडी द्वार के पास अस्पताल के डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। अस्पताल परिसर की सड़कों के किनारे पौधे लगाए जा रहे हैं। तीमारदारों के लिए विश्राम शेड बनाया जा रहा है। भवनों की रंगाई कार्य कराया जा रहा है।