{"_id":"5bb1308c867a5570f1105b63","slug":"81538338956-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली फेयर के लिए तैयारियों में जुटे निर्यातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली फेयर के लिए तैयारियों में जुटे निर्यातक
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
महानगर की निर्यात फैक्ट्रियों में गोरों को लुभाने के लिए पीतल को तराशकर आकर्षक उत्पादों में ढाला जा रहा है। निर्यातकों ने आईएचजीएफ ऑटम फेयर के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। फैक्ट्रियों में नए - नए डिजाइन के सैंपल तैयार किए जा रहे हैं। नए सैंपलों को लेकर निर्यातक सतर्क हैं। इन्हें गोपनीय रखने के लिए खास तौर पर कसरत की जा रही है। इनके द्वारा बनाए जा रहे नए उत्पादों का पिटारा का पिटारा दिल्ली फेयर में ही खुलेगा।
हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद की ओर से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 14 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक आईएचजीएफ ऑटम फेयर का आयोजन किया जा रहा है। फेयर में दुनियाभर से 100 से अधिक देशों के तीन हजार से अधिक विदेशी थोक खरीददार हिस्सा लेंगे। निर्यातकों के लिए दिल्ली फेयर हमेशा से ही अच्छे आर्डर की सौगात लेकर आता रहा है। निर्यातक इसे लेकर उत्साहित हैं। विदेशी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सभी निर्यातक अपने - अपने स्टॉल्स पर कुछ नया और अनूठा उत्पाद प्रदर्शित करना चाहते हैं। इसके लिए अलग - अलग देशों की पसंद के मुताबिक उत्पादों के सैंपल तैयार किए जा रहे हैं। अगले सप्ताह निर्यातक इन सैंपलों को अंतिम रूप देकर एक्सपो मार्ट भेजना शुरू कर देंगे। वहां स्टॉल्स पर इन उत्पादों को विदेशी ग्राहकाें के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।