फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नामी कंपनी के नाम पर बिक रहा नकली गुलाबजल पकड़ा गया

नामी कंपनी के नाम पर बिक रहा नकली गुलाबजल पकड़ा गया

Fri, 16 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
नामी कंपनी के नाम पर बिक रहा नकली गुलाबजल पकड़ा गया

विज्ञापन

सावधान: कहीं आपके चेहरे का निखार, आंखों
की रोशनी न छीन लें ये नकली गुलाब जल

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। अगर आप भी अपने चेहरे पर या आंख में गुलाब जल लगाते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। कहीं बाजार में नामी कंपनी के नाम पर बिक रहा नकली गुलाब जल आपके चेहरे का निखार और आंखों की रोशनी न छीन ले। कटघर पुलिस ने हानिकारक रसायन मिलाकर तैयार किया जा रहा नकली गुलाब जल बेचते हुए एक आरोपी को पकड़ा है।
एएसपी अंडर ट्रेनिंग रवि कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी भागीरथ कश्यप पुत्र देवीदास कश्यप निवासी डबल फाटक है। आरोपी के कब्जे से एक हजार से ज्यादा गुलाब जल से भरी शीशियां बरामद की गई हैं। इन शीशियों पर एक नामी कंपनी का लेवल लगा होता था। जिसके नाम पर धड़ल्ले से यह गुलाबजल बाजार में बिक रहा था। आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है कि वह नकली गुलाब जल किससे खरीदता था या फिर कहां पर तैयार करता था? जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि बाजार में कई दुकानदार नकली गुलाब जल बेच रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

....

ग्राहकों की शिकायत पर कंपनी ने दी पुलिस को सूचना
दरअसल, जिस नामी कंपनी के नाम पर यह गुलाब जल बेचा जा रहा है। उस कंपनी में ग्राहकों ने शिकायत की थी कि गुलाब जल का इस्तेमाल करने से उनके चेहरे पर रिएक्शन हो रहा है। इसके बाद कंपनी ने ग्राहकों से गुलाब जल की शीशियों के बारे में जानकारी ली तो नकली गुलाब जल की बिक्री का पता चला। कंपनी ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने कटघर थाने के प्रभारी को मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए तो आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed