फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   81% increase in tax collection, Moradabad Municipal Corporation gets first place in the state

Moradabad News: टैक्स वसूली में 81% वृद्धि, मुरादाबाद नगर निगम को प्रदेश में पहला स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
81% increase in tax collection, Moradabad Municipal Corporation gets first place in the state
मुरादाबाद। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में टैक्स वसूली में वृद्धि के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बार मुरादाबाद नगर निगम ने 85.37 करोड़ रुपये का कर संग्रह किया है, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कर संग्रह 47.05 करोड़ रुपये था। इस बार 81 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि है, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। मुरादाबाद नगर निगम ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी करने वालों में दूसरे स्थान पर झांसी नगर निगम है। झांसी नगर निगम ने इस बार 54 प्रतिशत अधिक टैक्स वसूला है। वहीं, आगरा नगर निगम 37 प्रतिशत अधिक वसूली के साथ तीसरे स्थान पर है। सबसे खराब प्रदर्शन प्रयागराज निगम का रहा है। प्रयागराज नगर निगम ने 11 प्रतिशत ही बढ़ोतरी दर्ज की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 118.53 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है। इसमें 85.37 करोड़ रुपये टैक्स और 33.16 करोड़ रुपये नॉन टैक्स (किराया और विज्ञापन) से मिले है। टैक्स वसूली में हुई रिकाॅर्ड बढ़ोतरी से निगम के अधिकारी व कर्मचारी उत्साहित हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में नंबर-1 स्थान हासिल करना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की इस उपलब्धि पर महापौर विनोद अग्रवाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की और नागरिकों को कर भुगतान के लिए प्रेरित किया। यह सिर्फ नगर निगम की नहीं, पूरे मुरादाबाद शहर की उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed