फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   80 thousand rupees grabbed from female advocate

Moradabad News: महिला अधिवक्ता से 80 हजार रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees grabbed from female advocate
मुरादाबाद। महिला अधिवक्ता की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि टेंपो चालक ने अधिवक्ता से 80 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसा मांगने पर अब आरोपी गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता आलिया परवीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जुलाई 2020 में अली जान उर्फ शबलू टेंपो वाला निवासी करबला के पीछे, गली नंबर दो ने अपनी शादी के लिए 80 हजार रुपये कचहरी चेंबर में उधार लिए थे। अली जान और उसकी बीबी शबनम से महिला अधिवक्ता की पुरानी जान पहचान थी। पैसा लेने के बाद उसने छह माह में पैसा वापस करने का वादा किया थो। छह माह बीतने के बाद अधिवक्ता ने अपने पैसों की मांग की तो अली जान टाल मटोल करने लगा। तीन मार्च को अधिवक्ता ने अली जान को फोन किया। आरोप है कि अली जान ने महिला अधिवक्ता को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर काॅल कर कहा कि तुम्हारे पैसे नहीं दूंगा। साथ ही उसने अपहरण की धमकी दी। महिला अधिवक्ता का कहना है कि धमकी से वह काफी भयभीत है। इस मामले में पुलिस ने अली जान के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article