फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   76-year-old woman contracts swine flu; admitted to district hospital.76-year-old woman contracts swine flu; admitted to district hospital.

Moradabad News: स्वाइन फ्लू की चपेट में 76 वर्षीय महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
76-year-old woman contracts swine flu; admitted to district hospital.76-year-old woman contracts swine flu; admitted to district hospital.
मुरादाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार चिंता बढ़ा रहा है। मंगलवार को 76 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीज सोनकपुर देहात की रहने वाली हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उनकी जांच कराई गई थी।
विज्ञापन



जिले में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बीच बुजुर्ग मरीज का संक्रमित मिलना स्वास्थ्य विभाग के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है। इससे पहले जिले में स्वाइन फ्लू के 12 मरीज सामने आ चुके हैं और एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। मौत के मामले के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक मिले संक्रमितों के घर पहुंचीं। लाजपत नगर, आशियाना कॉलोनी में मरीजों के परिजनों को टेमीफ्लू दवा दी गई। साथ ही सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डिप्टी सीएमओ व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी स्तर पर भी टेमीफ्लू दवा पहुंचा दी गई है। गांवों में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की निगरानी के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

--------------------



रामगंगा विहार में मिला डेंगू पॉजिटिव मरीज
- 28 वर्षीय युवक पांच दिन से बुखार से था पीड़ित, जनवरी से अब तक 15 मलेरिया मरीज भी मिले


अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। रामगंगा विहार में 28 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। कॉलोनी निवासी मयंक कुमार को पांच दिन से बुखार था। जांच कराने पर डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मलेरिया विभाग की टीम ने मरीज के घर और आसपास के क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू मरीज मिलने वाले क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। टीम आसपास के घरों और खाली स्थानों में जलभराव की स्थिति देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरों के लार्वा की भी तलाश की जा रही है, ताकि संक्रमण फैलाने वाले मच्छरों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके। करीब 10 दिन पहले दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर कॉलोनी में किशोर अनिरुद्ध में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जनवरी से अब तक जिले में 15 मलेरिया संक्रमित भी मिल चुके हैं। डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित इलाकों में सक्रिय की गई हैं। बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed