फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   75 thousand books waiting for distribution to schools

Moradabad News: स्कूलों को वितरण के इंतजार में 75 हजार किताबें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
75 thousand books waiting for distribution to schools
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों को बांटने के लिए आईं 75 हजार किताबें ब्लाॅक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में रखी हैं। जबकि छात्र-छात्राएं खाली बस्ता लेकर स्कूल आ रहे हैं या पुरानी किताबों से पढ़ाई कर रहे हैं। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक सप्ताह में किताबें भेजकर उसका प्रमाणपत्र कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में मिशन कायाकल्प, मिशन प्रेरणा, डीबीटी आदि की समीक्षा की। सभी विकास खंड स्तर पर इन योजनाओं के विकास की स्थिति को जाना। इसके अलावा विद्यालयों में किताबों की आपूर्ति की स्थिति के बारे में अधिकारियों से सवाल किए। बीएसए अजीत कुमार का कहना है कि सभी बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) पर अभी 75 हजार किताबें और वर्कबुक हैं, जिनको वितरित किया जाना है। उन्होंने कहा कि जून माह में प्रकाशकों ने इन वर्कबुक की आपूर्ति की थी।
विज्ञापन

सत्यापन समिति ने इन किताबों का सत्यापन करवाने के बाद बीआरसी पर किताबें और वर्कबुक भेज दी गईं। 19 मई को विद्यालय बंद हो गए थे और तीन जुलाई को स्कूल खुले हैं। किसी भी किताब में दीमक नहीं लगी है। सभी किताबें सुरक्षित हैं। निर्धारित वेंडर को यह किताबें और वर्कबुक एक सप्ताह में स्कूलों तक पहुंचानी हैं। आपूर्ति का प्रमाणपत्र खंड शिक्षा अधिकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article