फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   73 types of services will be available under one roof in 22 post offices of Moradabad division from today

मुरादाबाद मंडल के 22 डाकघरों में एक छत के नीचे आज से मिलेगीं 73 तरह की सेवाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
73 types of services will be available under one roof in 22 post offices of Moradabad division from today
मुरादाबाद। कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों को डाकघरों में एक छत के नीचे अब 73 तरह की सेवाएं मिलेगीं। प्रथम चरण में मुरादाबाद मंडल के 22 डाकघरों में शुक्रवार से कॉमन सर्विस सेंटर शुरू किए जाएंगे। लोगों को पैन कार्ड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण और बिजली के कनेक्शन आदि के लिए अलग-अलग विभागों में दौड़ नहीं लगाने पड़ेगी।
विज्ञापन

अब तक डाकघरों में सिर्फ डाक से संबंधित कार्य, बचत खाता खोलने आदि का काम किया जाता था। लेकिन, अब शहरवासियों को एक ही छत के नीचे ही सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मुरादाबाद मंडल के 22 डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू किए जाएंगे। इन सेंटर्स पर 73 तरह की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की मंशा डाकघरों की आय को बढ़ाना है। वहीं, डाक विभाग ने डिजिटल इंडिया मिशन के तहत आम लोगों तक ई सर्विस पहुंचाने के लिए ने यह शुरुआत की है।
विज्ञापन

इन डाकघरों में मिलेंगी सुविधाएं
मुरादाबाद केटीवाई (कचहरी डाकघर), मुरादाबाद आरएमएस (रेलवे मेल सर्विस), बिलारी, बहजोई, चंदौसी, मिलक, गजरौला, नौगांवा, शाहबाद, टांडा, हसनपुर, मंडी धनौरा, कांठ, संभल, ठाकुरद्वारा, बिलासपुर, रामपुर सिटी, अमरोहा एचओ, रामपुर एचओ, मुरादाबाद एचओ, मुरादाबाद सिटी, स्टेशन रोड स्थित पोस्ट ऑफिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुविधाएं मिलेंगी कॉमन सर्विस सेंटरों पर
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास, जाति आदि के प्रमाण पत्र, पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन, आधार कार्ड, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, वाहन बीमा, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का बीमा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसल सहायक योजना, मजदूरों का पंजीकरण, पेंशन श्रम योगी, जनधन पेंशन योजना, डीलर खाद लाइसेंस, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, पीएम श्रम योगी जनधन पेंशन योजना, फ्लाइट के टिकट, मतदाता आवेदन, जीएसटी, टीडीएस रिर्टन, डिजिटल सिग्नेचर, सर्टिफिकेट, एलएलपी निबंधन, जमीन की रसीद, भूमि अधिग्रहण सर्टिफिकेट, बिजली कनेक्शन, के लिए आवेदन, बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, डिश रिचार्ज समेत 73 तरह की आम सेवाएं लोगों को यहां पर मिलेगीं।

मुरादाबाद मंडल के 22 डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर आज से लोगों के लिए चालू हो जाऐंगे। इन कॉमन सर्विस सेंटरों पर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की 73 तरह की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लोग डाकघर जाकर सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
- वीर सिंह प्रवर डाक अधीक्षक मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed