फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   73 accountants received appointment letters

Moradabad News: 73 लेखपालों को मिले नियुक्ति पत्र

Thu, 11 Jul 2024 06:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 11 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
73 accountants received appointment letters
अमरोहा। बुधवार को जिले के राजस्व विभाग का कुनबा बढ़ गया। नवचयनित 73 लेखपालों को कलक्ट्रेट के सभागार में नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। डीएम ने लेखपालों को राजस्व परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई देते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले को मिले 73 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इससे पहले लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को सुना गया। इसके बाद अमरोहा तहसील के 13, नौगांवा के 10, हसनपुर के 28, धनोरा तहसील के लिए 22 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि लेखपाल की सरकारी सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी लेखपालों को अपनी सेवा से एक लक्ष्मण रेखा खींचनी है। सभी नियुक्त लेखपाल अब आचरण नियमावली से बंध गए हैं। विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी व राजीव तरारा ने सभी नवनियुक्त लेखपालों को बधाई दी है। कार्यक्रम में सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र, एडीएम एफआर सुरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव ने नवनियुक्त लेखपालों को बधाई दी। इस मौके पर एसडीएम सदर,नौगांवा सादात, हसनपुर व धनोरा के अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी, युद्धवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed