{"_id":"604147328ebc3e8ca76f6bb8","slug":"72-thousand-fine-recovered-from-147-people-who-spread-dirt-city-news-mbd381795636","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने वाले 147 व्यक्तियों से वसूला 72 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाने वाले 147 व्यक्तियों से वसूला 72 हजार जुर्माना
विज्ञापन
मुरादाबाद। सहायक नगर आयुक्त संजय चौहान और महापौर विनोद अग्रवाल की अगुवाई में गुरुवार शहर में विशेष सफाई अभियान चला कर शहर की सड़क किनारे खोखा, रेहड़ी, ठेला वालों को गंदगी न फैलाने के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें स्वच्छता के मुख्य बिंद भी बताए गए तथा उत्सर्जित होने वाले कूड़े को सही व सुरक्षित निस्तारण की भी जानकारी दी गई। गंदगी फैलाने वाले 147 लोगों से 72100 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
इस दौरान शहर की सड़कों पर अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया तथा जिन दुकानदारों के आसपास गंदगी मिली उनको नोटिस जारी किया गया व जुर्माना वसूला गया। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि पूरे दिन चलाए गए अभियान में गंदगी फैलाने वाले 147 व्यक्तियों से 72100 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा 11 टन सीएंडडी वेस्ट जब्त किया गया। इस मौके पर वार्ड-31 की पार्षद रुचि चौधरी भी मौजूद रहीं।
--