फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   72.71 percent students appeared in polytecnic exam

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
72.71 percent students appeared in polytecnic exam
मुरादाबाद। पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा सोमवार को शुरू हुई। आईएफटीएम विश्वविद्यालय में हुई परीक्षा में पहले दिन 72.71 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। परीक्षार्थियों का कहना है कि अन्य विषयों के मुकाबले रसायन विज्ञान के सवाल कठिन थे। नोडल अधिकारी ने बताया कि तीनों पालियों में पंजीकृत 1140 परीक्षार्थियों में से 829 ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। मुरादाबाद में सिर्फ आईएफटीएम को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 30 जून तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए मुरादाबाद जनपद में 4560 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन सोमवार को तीन पालियों में परीक्षा हुई। प्रत्येक पाली में 380-380 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से पहली पाली में सबसे कम 246 परीक्षार्थी पहुंचे, जबकि 134 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 291 और तीसरी पाली में 292 परीक्षार्थी उपस्थित थे। नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद तजम्मुल अफजाल ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। केंद्र पर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती थी। इसलिए परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed