{"_id":"5be74012bdec2269bb4205aa","slug":"71541881874-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस की निगरानी में होगी टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस की निगरानी में होगी टीईटी परीक्षा
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कड़ी चौकसी एवं सुरक्षा के बीच होगी। शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में तमाम गड़बड़ियों से सबक लेते हुए एहतियात टीईटी परीक्षा में विजिलेंस और एसटीएफ को निगरानी के लिए लगाया जाएगा। पर्यवेक्षक की अनुमति के बगैर कोई भी प्रशासनिक एवं पुलिस का अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं कर पाएगा।
शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में सरकार की किरकिरी हो चुकी है। सरकार टीईटी परीक्षा में किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसको देखते ही विजिलेंस और एसटीएफ की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही हैं। टीईटी की परीक्षा 18 नवंबर को होगी। मुरादाबाद जिले में 31 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सेंटर की लिस्ट जारी हो चुकी है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से 38 केंद्रों पर होगी। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से 24 केंद्रों पर होगी।
पारदर्शिता से परीक्षा कराए जाने के लिए स्थानीय स्तर पर जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें बना दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी निर्धारित हो गई है। परीक्षा से पहले ही पर्यवेक्षक एवं जिला स्तरीय अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुबह सात बजे पुलिस अभिरक्षा में कोषागार से पहली पाली के प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेट लेकर केंद्र व्यवस्थापकों को देंगे। दूसरी पाली के प्रश्नपत्रों को दोपहर साढ़े बारह बजे कोषागार से निकाला जाएगा। परीक्षा के बाद सीलबंद कापियों को कोषागार में जमा कराया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से लेकर समापन तक विजिलेंस और एसटीएफ की टीमें निगरानी रखेंगी।