{"_id":"5be4a571bdec22699072ca97","slug":"71541711217-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडीला हादसे में सीनियर डीईएम का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडीला हादसे में सीनियर डीईएम का तबादला
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। संडीला हादसे में रेलवे ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में वरिष्ठ मंडल अभियंता द्वितीय अनुराग कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें मुरादाबाद मंडल से फिरोज भेज दिया गया। जबकि गुरुवार से नामित जांच टीम ने इस प्रकरण की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।
मुरादाबाद रेल मंडल के संडीला और उमर ताली के बीच सोमवार सुबह ट्रैक मैन ट्रैक पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान यहां से गुजर रही अकाल तख्त एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार ट्रैक मैनों की मौत हो गई थी। इस हादसे से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। डीआरएम ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों का दावा है कि प्राथमिकी जांच में सामने आया कि बिना ब्लाक लि ए ही ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा था। जिसे लेकर रेल कर्मचारियों में आक्रोश है। गुरुवार को नरमू ने डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया, जबकि उरमू ने भी विरोध प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि संडीला मामले में सीनियर मंडल अभियंता द्वितीय अनुराग कुमार का तबादला फिरोज पुर किया गया है। इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। गुरुवार से नामित टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।