{"_id":"5bcf88b2bdec22698c6e3ee4","slug":"71540327602-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हिस्सों में बंटी लांग हाल मालगाड़ी, रेल संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हिस्सों में बंटी लांग हाल मालगाड़ी, रेल संचालन ठप
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के रहीमाबाद और संडीला के बीच मंगलवार दोपहर लांग हाल मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन रोक दिया। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। डिब्बों को जोड़ने के बाद करीब पौन घंटे बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। इस दौरान यात्रीगाड़ियां जहां तहां रोक दी गई थीं।
मंगलवार दोपहर तीन बजे लांग हाल मालगाड़ी लखनऊ की ओर जा रही थी। रहीमाबाद संडीला के बीच कपलिंग टूट जाने की वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गार्ड ने इसकी जानकारी तत्काल चालक को दी। तब चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद इंजन को पीछे लाया गया। तीन बजकर 45 मिनट पर दूसरी कपलिंग लगाकर डिब्बों को जोड़ा गया। इसकी वजह से पौन घंटे तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। जिसमें जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस, नांगल डैम लखनऊ स्पेशल, बरेली- शक्ति नगर के बीच चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और लालगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस बीच में खड़ी रहीं। जिन्हें बाद में आगे चलाया गया।