फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शिक्षकों को दी रोटा वायरस टीकाकरण अभियान की जानकारी

शिक्षकों को दी रोटा वायरस टीकाकरण अभियान की जानकारी

Fri, 28 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को दी रोटा वायरस टीकाकरण अभियान की जानकारी
बिलारी। नगर के मोहल्ला बाजार स्थित एबीएसए कार्यालय के निकट बीआरसी केंद्र पर बृहस्पतिवार की दोपहर हुई परिषदीय स्कूलों के प्रभारी शिक्षकों की बैठक में रोटा वायरस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आगामी 26 नवंबर से रोटा वायरस टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी परिषदीय स्कूलों के प्रभारी शिक्षकों की एबीएसए द्वारा बैठक बुलाकर जरूरी जानकारी दी गई। एबीएसए भुवन प्रकाश ने कहा कि रोटा वायरस टीकाकरण अभियान आगामी 26 नवंबर को शुरू होने से पहले सभी शिक्षक अपने स्कूलों के पंजीकृत छात्रों की सूची बनाकर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दें ताकि स्कूली बच्चों की संख्या के हिसाब से ही रोटा वायरस टीकाकरण के लिए वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखी जाए। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी के चिकित्साधीक्षक डा. संदीप गुप्ता ने कहा कि खसरा और रूबेला से बचाव के लिए नौ माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को रोटा वायरस का टीका लगाया जाएगा। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अन्य अधीनस्थ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed