{"_id":"5b9ebf58867a557f685fa6de","slug":"71537130328-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे करने को जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे करने को जुटी टीम
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बाढ़ और जलभराव से हाईवे और पुलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। नुकसान का आकलन करने के लिए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की 14 टीम लगी हुईं हैं। संभाग में नुकसान का आकलन सौ करोड़ तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। स्थानीय स्तर से इंजीनियर सर्वे की वीडियो बनाकर आला अधिकारियों को भेज रहे हैं। सर्वे के बाद ही इस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
बाढ़ से इस बार मंडल में जमकर कहर बरपाया था। बाढ़ का पानी सड़कों और पुलों पर तीन सप्ताह तक बहता रहा था। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में जल प्लावन के हालात महीनों तक बने रहे। ऐसे में सबसे ज्यादा नुकसान सड़कों और पुलों को हुआ। संभाग में 13 पुल, 28 सर्विस लेन और पचास किमी से ज्यादा सड़क को भारी नुकसान हुआ है। इनमें से ज्यादातर स्थानों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। पीडब्ल्यूडी ने इनका सर्वे शुरू करा दिया है। इंजीनियरों की 14 टीम सर्वे करने में लगी हैं। सड़कों और पुलों को हुए नुकसान की वीडियो बनाकर आला अधिकारियों को भेजी जा रही हैं।
बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। कई क्षेत्रों का सर्वे सोमवार को प्राप्त हो जाएगा। इसके आधार पर बजट जारी कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। हमारा प्रयास जल्द से जल्द मरम्मत का काम शुरू कराने का है।
विज्ञापन
- लक्ष्मीनारायण, अधिशासी अभियंता- लोक निर्माण विभाग।