{"_id":"5b46645a4f1c1b0f278b6044","slug":"71531339866-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी नगर में शुरू हुआ समर कार्निवाल नुमाइश मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी नगर में शुरू हुआ समर कार्निवाल नुमाइश मेला
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी (मुरादाबाद)। अमर उजाला मुरादाबाद की ओर से एमटीएफ के सहयोग से नगर में शाहबाद रोड स्थित मंदिर पौड़ाखेड़ा परिसर में बुधवार की शाम से समर कार्निवाल नुमाइश मेला का आयोजन किया गया। इस नुमाइश मेले का उद्घाटन बिलारी पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि चौधरी अमित सिंह ने किया।
मंदिर पौड़ाखेड़ा परिसर में लगे इस समर कार्निवाल नुमाइश मेले में तरह तरह के झूले लगे हुए हैं। मेले में नुमाइश मेला परिसर में दो अलग अलग प्रकार की ट्रेनें हैं। कृत्रिम झील में पड़ी नाव बच्चों के आकर्षण का विशेष केंद्र बनी हुई है। कई अन्य बच्चों के गेम के स्टाल भी लगे हुए हैं। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था में शुरू हुए इस नुमाइश मेले के पहले दिन बुधवार की शाम महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ पहुंची। बिलारी नगर के अलावा आसपास के ग्रामाें से भी बड़ी संख्या में बच्चे इस मेले में पहुंचे हैं। पहले दिन मंदिर पौड़ाखेड़ा परिसर खचाखच भरा नजर आया।
बुधवार की शाम लगभग सात बजे नगरपालिका बिलारी की अध्यक्ष ज्योति सिंह के प्रतिनिधि के रूप में अमित चौधरी ने फीता काटकर इस नुमाइश मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए चौधरी अमित सिंह ने कहा कि बिलारी नगर में अमर उजाला द्वारा इस तरह के समर कार्निवाल नुमाइश मेले का आयोजन सराहनीय है। यह कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों के मनोरंजन के उद्देश्य से भी कारगर साबित होगा। उद्घाटन समारोह में सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट बिलारी के अध्यक्ष पंकज चौहान, जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव, नगरपालिका सभासद देवेश शर्मा एडवोकेट, रानू चौधरी और दीपक यादव, राम निवास शर्मा, रचित माथुर, अनुज उपाध्याय, अमित गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा, अंशू यादव, शीलू गुप्ता, जगतनारायन शर्मा, शिवा यादव, अंशू यादव, आलोक गुप्ता, महेश विष्ट आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।