{"_id":"5adf969a4f1c1b360b8b6705","slug":"71524602522-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में घपला होने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में घपला होने की पुष्टि
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
नगर निगम में घपला होने की पुष्टि जांच अधिकारियों की रिपोर्ट में भी हो गया हैं। टीम को जांच केदौरान दो घपले मिले हैं। टैक्स घोटाले में 20 करोड़ 50 लाख के घोटाले के साथ ही टेक्स निर्धारण के एआरवी में करोड़ों का घपला पाया गया है। जांच टीम ने घपला होने की पुष्टि की है।
नगर निगम में कर विभाग में दो घपले सामने आए थे। पहला घपला गृह व जलकर में 20 करोउ़ पचास लाख रुपये का था। जांच में इसकी पुष्टि हो गई है। अब आरोपियों को चिंहित कर टीम को कार्रवाई करने और गायब रुपये की वसूली की प्रक्रिया बताना बाकी है। इसकेसाथ ही एआरवी (एनुअल रेंटल वेल्यू) में भी घपला सामने आया है। इस सिस्टम से संपत्तियों पर वार्षिक कर का निर्धारण किया जाता है।
इसकी जांच उप नगर आयुक्त जगदीश यादव, लेखा विभाग के अधिकारी टीएन मिश्रा और सीकेएनए अवशेध कुमार कर रहे हैं। मंगलवार को जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि घपला होने की पुष्टि हो गई है। अभी धनराशि का निर्धारण होना बाकी है। धनराशि का निर्धारण करने और वास्तविक घपले की धपले का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की आवश्यकता है। टीम के सदस्यों की शुक्रवार को मीटिंग होगी। उसमें बिंदुवार समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
घपला होने की पुष्टि हो रही है। इसकेवास्तविक निर्धारण और अन्य गहन परीक्षण के लिए जांच टीम से बिंदुवार रिपोर्ट मांगी गई है। फिलहाल तैयार की गई रिपोर्ट उलझी हुई है। टीम को स्पष्ट रिपोर्ट देने को कहा गया है।
- एसपी श्रीवास्तव, प्रभारी नगर आयुक्त।
...
हमने रिपोर्ट तैयार कर ली है। घपला उलझा हुआ है और धनराशि हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ी है। ऐसे में एक्सपर्ट टीम उपलब्ध कराने और उससे घपले की धनराशि का आंकलन कराने का आग्रह किया गया है।
- जगदीश यादव, उप नगर आयुक्त।