{"_id":"5acbce3e4f1c1b546b8b4aaf","slug":"71523306046-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह घंटे देरी से आई सद्भावना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह घंटे देरी से आई सद्भावना एक्सप्रेस
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रेल पटरियों पर चल रहे कार्य की वजह से ट्रेनों का समय लड़खड़ा गया है। सुबह आने वाली ट्रेन रात को पहुुंच पा रहीं हैं। स्टेशन पर ही यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में घंटों बैठना पड़ रहा है। सोमवार को सद्भावना एक्सप्रेस 16 घंटे देरी से पहुंची। जबकि जनसाधारण एक्सप्रेस 14 घंटे लेट आई। पैसेंजर ट्रेन हो या फिर सुपरफास्ट सभी ट्रेनें देरी से दौड़ रही हैं।
दिसंबर माह से मुरादाबाद रेल मंडल समेत अन्य रेल मंडलों में पुरानी पटरियों हटाकर नई पटरियां बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिस कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं। जबकि कुछ गाड़ियों का रूट भी बदला गया था। पिछले चार माह से चल रहे कार्य की वजह से ट्रेनों का समय लड़खड़ाया हुआ है। ब्लॉक लेकर पटरियों पर कार्य किया जा रहा है। सोमवार को सद्भावना एक्सप्रेस 16 घंटे, छपरा से दिल्ली जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस 14 घंटे, जय नगर से अमृतसर जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस 13 घंटे आठ मिनट, सत्याग्रह एक्सप्रेस सात घंटे, बरेली दिल्ली एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस चार घंटे, अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस चार घंटे, दिल्ली से दरभंगा चलने वाली एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई। गाड़ियों के लेट आने की वजह से यात्रियों को घंटों स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है।