{"_id":"6a8cb398f8294d670d016d0b","slug":"71-teaching-posts-vacant-in-the-divisions-largest-college-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-977349-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मंडल के सबसे बड़े कॉलेज में शिक्षकों के 71 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मंडल के सबसे बड़े कॉलेज में शिक्षकों के 71 पद खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल का सबसे बड़ा कॉलेज है हिंदू कॉलेज। लेकिन यह भी शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। कॉलेज में 163 पदों के सापेक्ष सिर्फ 92 शिक्षक ही नियुक्त हैं। सबसे अधिक कमी रसायन विज्ञान और जंतु विज्ञान विभाग में है। ऐसे में शिक्षकों के सामने कक्षाओं के संचालन के साथ एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्पेशल बैक परीक्षाएं आयोजित कराने की चुनौती है। प्राचार्य का कहना है कि रोटेशन में ड्यूटी लगाकर छात्रहित और संस्था हित में कार्य किया जा रहा है।
हिंदू कॉलेज में स्नातक में सात संकाय बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड और स्ववित्तपोषित संकाय के माध्यम से बीएससी बायोटेक, बीबीए, बीकॉम ऑनर्स संचालित किया जा रहा है। परास्नातक में एमए में 11 विषय, एमकॉम, एमएससी में पांच विषय और एमएड संचालित है। नौ विषयों में पीएचडी करवाई जा रही है। सभी पाठ्यक्रमों में वर्तमान में 10700 छात्र अध्ययनरत हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए कॉलेज में 163 शिक्षकों के पद स्वीकृत किए गए हैं। लेकिन वर्तमान में सिर्फ 92 शिक्षकों की ही तैनाती है। इसमें सांख्यिकी विभाग में एक भी शिक्षक कार्यरत नहीं है। इसके अलावा रसायन विज्ञान विभाग में करीब 22 पदों पर पांच शिक्षक और जंतु विज्ञान विभाग में लगभग दस पदों पर तीन शिक्षक तैनात हैं।
प्रवेश प्रक्रिया करवा रहे शिक्षक
प्रवेश प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार का कहना है कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया का एक और मौका दिया है। अब स्नातक के तीसरे चरण और परास्नातक के दूसरे चरण के तहत विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण 22 अगस्त से शुरु कर दिए गए हैं। विद्यार्थी 27 अगस्त को शाम चार बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं और इसी दिन शाम पांच बजे तक अपने पंजीकरण फॉर्म कॉलेज में जमा कर सकते हैं। पंजीकृत विद्यार्थियों की सीट लॉक भी 27 अगस्त तक ही की जाएंगी। उन्होंने कहा कि परास्नातक में दाखिले विभागवार किए जा रहे हैं। विज्ञान संकाय की गणित विषय को छोड़कर सभी सीटें भर गई हैं। यहां पर 80 सीटों के सापेक्ष 55 दाखिला हैं। संस्कृत में सात विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है।
विज्ञापन
20 अगस्त को शुरु हुईं स्पेशल बैक परीक्षा
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त से स्पेशल बैक की परीक्षाएं शुरु कर दी हैं। दो पालियों में सुबह आठ से दस और सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार परीक्षा में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को परीक्षा के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले आना होता है।
इन विभागों में स्मार्ट क्लास
भौतिक विज्ञान, बीएड, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, वाणिज्य, गणित आदि विभागों में स्मार्ट कक्षाओं की सुविधा है।
ऑनलाइन किताब पढ़ने की सुविधा
कॉलेज के पुस्तकालय को डिजिटल किया गया है। इसमें कॉलेज के सॉफ्टवेयर से पता चल जाएगा कि कौन सी विंडो में कौन सी किताबें हैं। इसके अलावा एक अन्य सॉफ्टवेयर पर जो पाठ्यक्रम उपलब्ध है, उनको डिजिटल माध्यम से पढ़ सकते हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थी जर्नल्स और किताबें पढ़ सकते हैं।
वर्जन...
कक्षाओं का संचालन शुरु कर दिया गया है। विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी शिक्षक कक्षाओं और परीक्षाओं के साथ सामंजस्य बैठाकर ड्यूटी कर रहे हैं। पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षकों की रोटेशन के हिसाब से ड्यूटी लगवाई जाती है।
प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज