फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   700 tons of paddy purchased in the district

Moradabad News: जिले में 700 टन धान की हुई खरीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
700 tons of paddy purchased in the district
मुरादाबाद। मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक के बाद धान की खरीद में तेजी आई है। जिले में विपणन विभाग ने 60 केंद्रों के माध्यम से 700 टन धान की खरीद की है। वहीं 17 राइस मिलों को धान कुटाई के लिए मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा के अनुसार जिले के सभी 60 केंद्रों से अभी तक 699.98 टन धान की खरीद की गई है। धान खरीद की गति को बढ़ाने के लिए सभी केंद्र प्रभारियों को सक्रिय कर दिया है। प्रदेश के नोडल अधिकारी केपी सिंह ने भी मंडी सहित चार केंद्रों का निरीक्षण किया है। सभी क्रय एजेंसियों को धान खरीद बढ़ाने के साथ क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

आरएफसी ने पिछले साल धान बेचने वाले किसानों से संपर्क कर खरीद बढ़ाने की सलाह दी है। धान कुटाई के लिए 22 राइस मिलों ने विद्युत संयोजन कराया है। इनमें 17 मिलों को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। क्रय केंद्रों से धान कुटाई के लिए राइस मिल भेजा जाएगा। बाकी चार मिलों के प्रबंधक अपनी औपचारिकता पूरी करने में लगे हैं। धान बिक्री करने के लिए 4,929 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें 4,014 किसानों का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed