फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   700 crore rupee approx market on dhanteras

धनतेरस पर सजा बाजार, सात सौ करोड़ का कारोबार होने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
700 crore rupee approx market on dhanteras
बाजार में घर की सजावट के लिये समान की खरीदारी करते लोग। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। दीपावली के त्योहार में कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। प्रमुख बाजारों के मार्ग को झालरों से सजाया गया है। प्रतिष्ठानों में भी फूल-पत्ती और झालर सज रही हैं। ग्राहकों में खरीदारी का उत्साह है। बाजार में सजावट का सामान, कपड़ा, वाहन, ज्वैलरी, किराना आदि की दुकानों पर ग्राहक उमड़ रहे हैं। उनको लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि पूरे त्योहार में सात सौ करोड़ के आस-पास कारोबार हो सकता है।
विज्ञापन

धनतेरस और दीपावली का बाजार सज गया है। ज्यादातर सामानों पर छूट चल रही है। हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स के स्वामी रचित प्रकाश ने बताया कि आभूषणों की बिक्री बहुत अच्छी हो रही है। इस बार अरेबियन, टर्की, सिंगापुरी, राजकोट कटिंग, कमल डिजाइन के आभूषण आए हैं। फूलदार डिजाइन के आभूषणों की सबसे ज्यादा मांग है। इसमें चेन, टॉप्स, सेट, बडे़ हार आए हैं। करीब 125 से ज्यादा बुकिंग है। डायमंड, सोने और चांदी के आभूषणों की बनवाई पर 20 फीसदी की छूट है। दीपावली के उपहार हैं। दो लाख रुपये से ऊपर की खरीद पर खुशबूदार मोमबत्ती को उपहार के रूप में दिया जा रहा है। इस बार कारोबार पिछले साल से ज्यादा अच्छा है, क्योंकि त्योहार के साथ शादियों की भी बिक्री चल रही है। इस बार दो सौ करोड़ के आस-पास बिक्री होगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानदार जय अरोरा ने बताया कि सभी तरह के सामान की बिक्री है। शादी के पैकेज हैं। इसमें टीवी, फ्रिज, वॉशिंग, माइक्रोवेव शामिल हैं। रिटेल बिक्री पर फाइनेंस की सुविधा है। 15 हजार से दो लाख तक के सामान उपलब्ध हैं। गत वर्ष के बराबर में कारोबार होने का अनुमान है।
मारुति शोरूम के चीफ जनरल मैनेजर विपिन श्रोत्रिय ने बताया कि इस वर्ष वाहनों का दो गुना बाजार है। त्योहार पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भावनाएं जुड़ी हुई होती हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद को बचाने के लिए भी लोग गाड़ियां खरीद रहे हैं। इस महीने 159 बुकिंग हो गई है। कुल अब तक 330 की बुकिंग हो चुकी है। 75 गाड़ियां ग्राहकों को सौंप चुके हैं। ढ़ाई सौ बुकिंग धनतेरस के त्येाहार की हैं। इस बार वाहनों का कारोबार सौ करोड़ तक जाने का अनुमान है।
बजाज शोरूम के संचालक राकेश गुप्ता ने बताया कि बाइकों का बाजार पिछले साल के बराबर चल रहा है। इस बार धनतेरस के लिए करीब 150 बुकिंग हो चुकी है। इस महीने में करीब 160 गाड़ियों की बिक्री हो चुकी है। अपने शोरूम के साथ सब-डीलर की बिक्री शामिल है। स्कीम चल रही हैं। इसमें नकद छूट चल रही है। दीपावली पर करीब चार सौ गाड़ियां बिक्री होने का अनुमान है। तीन करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।
राजीव संस के संचालक अभिनव अग्रवाल ने बताया कि दीपावली पर लकी ड्रॉ, स्क्रेच कूपन और नकद छूट दी जा रही है। सबसे ज्यादा 18 से 20 हजार रुपये वाले फोन की मांग है। औसतन प्रतिदिन 25 फोन बिक रहे हैं। एसेसरीज भी बिक रही हैं। इसके अलावा चार हजार से 40 हजार रुपये तक की स्मार्ट वॉच है। ब्लूटुथ स्पीकर लोग खरीद रहे हैं। धनतेरस के लिए सौ से ज्यादा फोन व अन्य सामान की बुकिंग है। धनतेरस के दिन एक फोन लांच हो रहा है, उसकी सबसे ज्यादा बुकिंग हैं।
फैमिली बाजार में संचालक सुमित अग्रवाल ने बताया कि किराना की बिक्री अच्छी चल रही है। ग्राहकों को डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की मिठाईयां, क्रॉकरी, लगेज बैग पर छूट है। इसके अलावा खाने-पीने के सामान पर दस फीसदी का छूट चल रही है। गिफ्ट आइटम सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। हमारे यहां दीपावली पर करीब एक करोड़ की बिक्री होने का अनुमान है। सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक शोरूम खुल रहा है।

अगवानपुर के पटाखा कारोबारी आलोक गोयल ने बताया कि दुकान लगाने के लिए लाइसेंस बनवाने में दिक्कत हो रही है। त्योहार में अब चार दिन रह गए हैं। चकरी, अनार, राकेट, फुलझड़ी, कार्टून का सांप आदि मंगवाया है। माल 20 लाख का मंगवाया है, लेकिन दिशा-निर्देश स्पष्ट नहीं होने और दूसरे राज्यों में पाबंदी होने के कारण करीब 10 लाख का कारोबार होने की उम्मीद है।
मुरादाबाद होलसेल कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि त्योहार के अलावा शादियों की तैयारियां चल रही हैं। लहंगा, लांचा, बैंगलोर, उपाड़ा सिल्क की साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। गाउन का क्रेज कम है। एम्ब्राइडरी के सूट बिक रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले अभी 75 फीसदी बिक्री हो रही है। कोरोना की परेशानी खत्म होने की उम्मीद है। लॉकडाउन की वजह से शादियां रुक गई थीं। इसलिए इस बार दिसंबर और जनवरी में ज्यादा शादियां हैं। करीब 50 करोड़ का बाजार होने की उम्मीद है।
दीपावली के त्योहार पर कारोबार होने की उम्मीद
पटाखा तीन
कपड़ा 50
वाहन 100
आभूषण 200
किराना 300
इलेक्ट्रॉनिक्स 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed