फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   70 lakh thagi for job placement

नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला ने 70 लाख रुपये ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
70 lakh thagi for job placement
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी ने एक महिला पर 70 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला ने अपने मामा को सचिवालय में बड़े पद पर तैनात बताकर कारोबारी के बेटों की सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। कारोबारी, उनके बेटे और पत्नी ने महिला को मंगलवार को पकड़ लिया और सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चंद्र नगर में कारोबारी अमर कृष्ण दीप सिंह ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में डेढ़ साल पहले एक महिला किराये पर रहने आई थी। महिला ने धीरे धीरे कारोबारी की पत्नी से नजदीकियां बढ़ा दीं। तब महिला ने कारोबारी की पत्नी को बताया कि उसके पति लेखपाल हैं। जबकि उसके मामा सचिवालय में अफसर हैं। वह उनके बेटों की नौकरी लगवा देगी। कारोबारी ने बताया कि महिला ने उन्हें रक्षा बंधन पर राखी बांधी और मुंह बोली बहन बन गई। महिला ने कारोबारी की पत्नी को झांसा दिया कि वह उनके बेटों की नौकरी रेलवे विभाग में अधिकारी के पद पर लगवा देगी। झांसे में आकर दंपती ने महिला को 50 लाख रुपये दे दिए। परिवार ने ये नकद व जेवर बेचकर दी। इसके बाद महिला ने अपनी सांस की बीमारी का हवाला देकर तीन लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद 17 लाख रुपये और महिला ने परिवार से ऐंठ लिए। 27 सितंबर को महिला मकान छोड़कर कांशीराम नगर में चली गई। परिजन महिला की तलाश में जुटे थे। मंगलवार को फिर से महिला उस मकान से अपना सामान निकालने आई थी। इसी दौरान कारोबारी, उनकी पत्नी और दोनों बेटे पहुंच गए। उन्होंने को पकड़ लिया और थाने ले गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed