फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   7.8 mm rain recorded

सावन में बादलों की बेरुखी, 7.8 मिलीमीटर ही बरसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
7.8 mm rain recorded
मुरादाबाद। मानसून के सीजन में पहली बार झमाझम बारिश हो रही है। शनिवार को 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि सोमवार तक बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मानसून का चरण सक्रिय है। मुरादाबाद में पूरब से पश्चिम दिशा में हवा चल रही है। रविवार को 40 मिलीमीटर और सोमवार को 38 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है। इस समय सामान्य तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन दो दिन हुई बारिश से तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम हो गया है।
विज्ञापन

सावन महीने में लगातार बारिश नहीं होने से आम आदमी ही नहीं किसानों के चेहरे भी मुरझा रहे थे। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। कभी झमाझम तो कभी बूंदाबांदी हुई। दिन में कई बार बारिश का दौर रहा। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की वजह से वातावरण में भरपूर नमी है। सुबह नमी का स्तर 98 फीसदी था और शाम को 94 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed