फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   69 thousand person health audit in moradabad

273 टीमों ने 13669 घरों में 69138 लोगों का हेल्थ आडिट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
69 thousand person health audit in moradabad
मुरादाबाद। हॉटस्पॉट इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीसरे दिन भी घर-घर जाकर लोगों का हेल्थ आडिट किया। 273 टीमों ने 13699 घरों में 69138 लोगों के कोरोना लक्षणों की जांच की। लालबाग से दो और नागफनी से तीन दिल्ली मरकज से लौटे जमातियों को खोजकर आईएफटीएम में क्वारंटीन किया गया। जबकि 13 जमातियों और मुतवल्लियों को 28 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

नोडल प्रभारी डा. डीके प्रेमी के मुताबिक शनिवार को हॉस्पॉट इलाको में घर-घर पहुंचकर टीमों ने कोरोना संदिग्धों की जांच की। बुखार, जुकाम और सांस फूलने के लक्षणों की जांच की गई। कोई भी संदिग्ध आशंकित नहीं मिला। डा. प्रेमी ने बताया कि गलशहीद एरिया में कोरोना के आशंकितों को खोजने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की गई। रामपुर के कोरोना पाजिटिव नौ मार्च को थाने के सामने वाली मसजिद में ठहरे थे। आजाद नगर मझोला थाना क्षेत्र से सऊदी से आए एक व्यक्ति को होम क्वारंटीन किया। एक जनवरी को आया था, लेकिन कोई लक्षण नहीं हैं। अभियान में डा. जीएस मर्तोलिया, डा. दीपक वर्मा, डा. ब्रह्म सिंह, डा. एससी अग्रवाल, डा. संजीव ठाकुर, डा. रिचा लोचा, डा. अतरपाल, डा. मुहम्मद आरिफ, डा. दुर्गेश्वर प्रसाद, डा. रेशमा कुरैशी मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed