फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   65 thousand active cases have been reduced in the state in eight days: CM

प्रदेश में आठ दिनों में घटे हैं 65 हजार सक्रिय केस: सीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
65 thousand active cases have been reduced in the state in eight days: CM
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पिछले आठ दिनों में 65 हजार कोविड एक्टिव केस कम हुए हैं। बताया कि 30 अप्रैल को तीन लाख 10 हजार एक्टिव केस थे, जो आज सभी के सम्मिलित प्रयासों के मद्देनजर घटकर दो लाख 45 हजार तक आ चुके हैं। केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के सामूहिक प्रयासों की बदौलत संक्रमण की दर को कम करने में सफलता मिल रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह बात यहां मीडिया के सामने कही। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया इस सदी की सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रही है। विकसित देशों का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त होता दिखा है। लेकिन मानवता अपने सामूहिक प्रयासों से महामारी को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर देगी। कोरोना महामारी की द्वितीय लहर व किसी अन्य संभावित चुनौती का मुकाबला करने के लिए केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधिगण व हमारी प्रशासनिक मशीनरी, हेल्थ वर्कर्स सहित अन्य कोरोना वॉरियर्स मजबूती से अपने कार्यों को कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की प्रथम लहर की तुलना में द्वितीय लहर में संक्रमण दर 30 से 50 गुना अधिक है, इसलिए कोरोना से संक्रमित लोगों की तत्काल पहचान करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करनी होगी। इसी क्रम में प्रदेश में प्रतिदिन सवा दो लाख से ढाई लाख कोविड टेस्ट किये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, देश में सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम निगरानी समिति और सभी शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति गठित की गयी हैं, जो स्क्रीनिंग के कार्यों को कर रही हैं। कहा कि जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस एवं ऑक्सीजन टैंकरों के माध्यम से भी मुरादाबाद मंडल को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आवश्यकतानुसार प्रत्येक अस्पताल को और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रथम लहर में ऑक्सीजन की जरूरत तीन सौ मीट्रिक टन थी, अब है एक हजार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की प्रथम लहर में ऑक्सीजन की आवश्यकता लगभग 300 मीट्रिक टन थी, जो आज निरंतर बढ़ती जा रही है। प्रदेश के जिलों में एक हजार मीट्रिक टन से अधिक की ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। ऑक्सीजन की कमी न रहे इसके लिए 61 जनपदों में ऑक्सीजन प्लांट केन्द्र सरकार के सहयोग से लगाए जा रहे हैं। राज्य सरकार अपने संसाधनों से भी विभिन्न जनपदों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed