{"_id":"5c9e810abdec2214367b7c4e","slug":"61553891594-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशी के टिकट से सपा में घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरैशी के टिकट से सपा में घमासान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कुछ समय पूर्व बसपा से आए नासिर कुरैशी को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया तो सपा में घमासान मच गया। पुराने सपाई और टिकट के दावेदार हरकत में आ गए। दोपहर होेते - होते चर्चा शुरू हुई कि विरोध के बीच नेतृत्व ने नासिर का टिकट होल्ड कर दिया है। चर्चा डा. एसटी हसन को बुलाए जाने की भी हैं। कुरैशी को शुक्रवार को मुरादाबाद आना था। लेकिन वह शहर नहीं लौटे। इससे भी टिकट होल्ड होने की चर्चाओं को बल मिला है। शाम को सपा के दो विधायकों ने भी दावा किया कि नासिर का टिकट रोककर डा. एसटी हसन को पार्टी ने लखनऊ बुलाया है। नासिर का तो नंबर बंद था लेकिन सपा जिलाध्यक्ष ने जरूर दावा किया है कि टिकट कटने वाले नेता अफवाहें उड़ा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि नासिर शनिवार को सिंबल लेकर मुरादाबाद लौटेंगे।
मुरादाबाद सीट को लेकर सपा हाईकमान शुरू से उलझन में था। पूर्व मेयर डा. एसटी हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर और सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल समेत कई दावेदार इस सीट पर थे। लेकिन दावेदारों की रेस में अचानक शामिल हुए नासिर कुरैशी सभी को पछाड़ते हुए गुरुवार को पार्टी प्रत्याशी घोषित हो गए। नासिर के नाम का एलान होते ही बाकी दावेदारों के साथ ही पुराने सपाइयों में भी गोलबंदी शुरू हो गई। डा. एसटी हसन के घर समर्थक जुटे तो उनके निर्दलीय लड़ने तक की बातें सियासी गलियारों में गूंजनी शुरू हुईं। लेकिन दोपहर होते - होेते नासिर का टिकट कटने की चर्चाएं शुरू हो गईं। उधर, नासिर के समर्थक शुक्रवार को पूरा दिन उनकी बाट जोहते रहे, लेकिन वह मुरादाबाद नहीं पहुंचे। इससे टिकट कटने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। नासिर कुरैशी के मोबाइल नंबर बंद होने से इन चर्चाओं को बल मिला है। डा. एसटी हसन का भी फोन बंद था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि देर शाम पार्टी हाईकमान ने डा. हसन को लखनऊ बुला लिया है। शनिवार सुबह 10 बजे उन्हें पार्टी मुख्यालय पहुंचने को कहा गया है। कुरैशी और डा. हसन के फोन बंद होने पर उनके परिवार के लोगों से संपर्क किया गया। परिवार के लोग टिप्पणी करने से बचते नजर आए। हालांकि नासिर के घर शुक्रवार रात तक भीड़ थी और समर्थकों का कहना था कि वह सिंबल लेकर शनिवार को आ जाएंगे।
जिले के दो सपा विधायकों का कहना है कि नासिर का टिकट होल्ड किया गया है। उनके स्थान पर पार्टी शनिवार को डा. एसटी हसन को प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
नासिर कुरैशी ही सपा के प्रत्याशी हैं। वह लखनऊ में हैं। पेपरों में कुछ कमी रह जाने की वजह से वह शुक्रवार को मुरादाबाद नहीं आ सके। मेरी उनसे फोन पर बात हुई है। वह शनिवार को सिंबल लेकर मुरादाबाद आ जाएंगे।- राजीव सिंघल, जिलाध्यक्ष,सपा।