{"_id":"5c9a8ca0bdec22142f01adec","slug":"61553632416-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहसिन बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहसिन बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रेलवे स्टेडियम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट क्लब ऑफ इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सात दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीआरएम एके सिंघल रहे। प्रतियोगिता में आठ टीमें दिल्ली, मेरठ, हल्द्वानी, रुड़की, बरेली, मुरादाबाद की दो टीम मैराज एक्सपोर्ट और कलेक्ट्रेट एसोसिएशन मुरादाबाद प्रतिभाग कर रही हैं।
मंगलवार को रुड़की और कलेक्ट्रेट की टीम के बीच मैच हुआ। रुड़की ने 27 ओवर में दस विकेट पर 130 रन बनाए। कलेक्ट्रेट की टीम ने 19वें ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज रिषभ सोनी ने 54, यासिर खान ने 35 और शिवा सिंह ने 17 बाल में 23 रन बनाए। गेंदबाज मोहसिन खान ने 12 रन देकर तीन विकेट, शांतनु सैनी ने 42 रन देकर तीन विकेट, वसीक राजा ने 13 रन देकर दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मोहसिन खान को दिया गया। इस दौरान जोनल मंत्री नावेद सरताज सिद्दीकी, मनोज पांडेय, गोपी किशन, राकेश चंद्र आदि मौजूद रहे।