फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मंडल में चार जगह ट्रेनों से टकराए पशु, रेल संचालन ठप

मंडल में चार जगह ट्रेनों से टकराए पशु, रेल संचालन ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
मंडल में चार जगह ट्रेनों से टकराए पशु, रेल संचालन ठप
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार को चार जगह ट्रेनों से पशु टकरा गए। जिससे रेल संचालन ठप हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक साफ करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मंडल के बालामऊ के पास बुधवार देर रात साढ़े बारह बजे जम्मूतवी सियालदह हमसफर ट्रेन से पशु टकरा गया था। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी थी। पशु अवशेष इंजन में फंस गए थे। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को साफ किया गया। एक घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान हमसफर, हरिद्वार-प्रयागराज एक्सप्रेस, आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस बीच में ही रुकी रहीं। जिन्हें बाद में चलाया गया। मिरानपुर कटरा और तिलहर के बीच गुरुवार सुबह पांच बजकर दस बजे पर देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस से पशु टकरा गया। जिस कारण ट्रेन रुक गई। ट्रैक से पशु हटाने के बाद साढ़े पांच बजे ट्रैक साफ किया गया। इसके अलावा तिलहर के पास अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह पांच बजकर पचास मिनट पर पशु टकराया। बीस मिनट तक अकाल तख्त एक्सप्रेस यहां रुकी रही। इसके अलावा करना और मसीत के पास भी दोपहर एक बजे मालगाड़ी से पशु टकरा गया। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed