फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सॉफ्टवेयर की गलती से बदले विद्यार्थियों के विषय

सॉफ्टवेयर की गलती से बदले विद्यार्थियों के विषय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर की गलती से बदले विद्यार्थियों के विषय
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा संचालित की जा रही हैं। विवि की ओर से भरवाए गए आनलाइन परीक्षा फार्म में सॉफ्टवेयर की वजह से की गई गलतियां सामने आ रही हैं। व्यक्तिगत विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक विषय देने के मामले के बाद अब विद्यार्थियों के विषय ही बदल गए हैं। इसके लिए विद्यार्थी समस्या के समाधान को कालेज पहुंच रहे हैं।

हिंदू कालेज में शनिवार दोपहर राजनीतिशास्त्र के विद्यार्थी विषय बदलने की समस्या की वजह से पहुंचे। एमए द्वितीय वर्ष के छात्र बलदीप सिंह का कहना है कि उन्होंने परीक्षा फार्म में राजनीति शास्त्र के ग्रुप सी के पेपर भरे थे, जबकि प्रवेश पत्र में पॉलिटीकल सोशियोलॉजी पेपर आ रहा है। छात्र आनंद सिंह ने बताया कि राजनीतिशास्त्र का जो पेपर हमने नहीं पढ़ा, वह प्रवेश पत्र में आ रहा है। चौथा पेपर बदला हुआ है। मुख्य नियंता डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि एमए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक पेपर अनिवार्य, जबकि तीन पेपर वैकल्पिक हैं। यह तीनों पेपर एक ही ग्रुप के होने चाहिए। प्रवेश पत्र में दूसरे ग्रुप का पेपर आने की वजह से शेष तीनों पेपर नहीं दर्शाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या व्यक्तिगत छात्रों की नहीं है, सिर्फ संस्थागत छात्रों को ही परेशानी हो रही है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमाकांत ठाकुर ने बताया कि उर्दू और इतिहास विषय में भी छात्रों के प्रवेश पत्र पर एक पेपर ही आ रहा है। जो भी विद्यार्थी आकर समस्या बता रहे हैं, उसका समाधान कालेज स्तर पर ही कर दिया जा रहा है। वहीं, व्यक्तिगत छात्रों को दिए गए प्रयोगात्मक विषय सांख्यिकी को भी सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed