{"_id":"5c55f8b5bdec2217f5587bdd","slug":"61549138101-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख के बकाया में काट दी विद्यालय की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख के बकाया में काट दी विद्यालय की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दो दिन छात्र छात्राएं बिजली पानी को तरस गए। बिल जमा न करने पर बिजली विभाग ने मंडी समिति क्षेत्र स्थित स्वच्छकार आश्रम पद्घति विद्यालय की बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। इस विद्यालय पर बिजली विभाग का दस लाख रुपये बकाया है। बिजली कट जाने से विद्यालय और हास्टल में अंधेरा छा गया। इसकी जानकारी अफसरों से की गई तो हड़कंप मच गया। जल्द बिल जमा करने के आश्वासन पर शनिवार रात बिजली जोड़ दी गई।
मंडी समिति क्षेत्र में स्वच्छकार आश्रम पद्घति विद्यालय है। इस विद्यालय में ही हास्टल बना है। जिसमें छात्र छात्राएं रहती हैं। पिछले एक साल से इस विद्यालय का बिजली बिल जमा नहीं किया गया था। जिसपर करीब दस लाख रुपये का बिल बकाया बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह बिजली टीम बिल बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। टीम मंडी समिति क्षेत्र में होते हुए विद्यालय तक पहुंच गई। कार्रवाई की जद में विद्यालय भी आ गया। टीम ने बिजली की विद्यालय की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। जिससे बिजली कट जाने से विद्यालय और हास्टल में पानी सप्लाई भी बंद कर दी गई। स्टाफ और विद्यार्थी भी परेशान हो गए हैं। इसकी जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को दी गई है। दो दिन से अधिकारी बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर रहे थे। लेकिन बिल जमा नहीं किया गया। जेई मंडी समिति ने बताया कि आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही बिल जमा कर दिया गया। शनिवार शाम लाइन जोड़ दी गई है।
जिगर कालोनी क्षेत्र में आज रहेगा बिजली संकट
मुरादाबाद। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि जिगर कालोनी में रविवार को बिजली लाइन पर कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से जिगर कालोनी क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। क्षेत्र वासी अपने जरूरी काम नौ बजे से पहले ही कर लें।
विज्ञापन
आज खुलेंगे कैश काउंटर
मुरादाबाद। रविवार को छट्टी में भी कैश काउंटर खुलेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कैश काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली उप केंद्र या उपखंड पर जाकर बिज जमा कर सकते हैं।