फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज से धारा 144 लागू

गणतंत्र दिवस व परीक्षा के कारण मुरादाबाद में धारा 144 लागू

Sun, 20 Jan 2019 02:14 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 20 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
आज से धारा 144 लागू
यूपी पुलिस
मुरादाबाद। दि उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइड रिक्रूटमेंट परीक्षा एवं गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मुरादाबाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। धारा 144 के उल्लंघन करने पर भारतीय दंड विधान की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी। धारा 144 पांच फरवरी तक प्रभावी रहेगी। डीएम ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा 20 और 21 जनवरी को दि उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइड रिक्रूटमेंट परीक्षा आयोजित हो रही है। परीक्षा 21 सेंटरों में आयोजित होगी। एक और दो फरवरी को प्रवक्ता परीक्षा होगी। इसके अलावा कई अन्य परीक्षाएं और गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित होना है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि निषेधाज्ञा का कड़ाई से पालन किया जाएगा। बिना अनुमति के कोई भी जुलूस, प्रदर्शन और जनसभाएं नहीं होंगी। परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर के दायरे में फोटो, फैक्स मशीनों के साथ संचार संबंधी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग भी प्रतिबंधित होगा। परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन और आईटी गैजेट्स भी प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग बंधु बैठक 23 को
मुरादाबाद। जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक 23 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। बैठक अपराह्न चार बजे से होगी। इसमें निर्यातक, उद्यमी और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि किसी भी तरह के सुझाव देना चाहते हैं तो जिला उद्योग केंद्र एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में दे सकते हैं।

22 जनवरी से पेंशन के लिए आयोजित होंगे कैंप
मुरादाबाद। वृद्धा पेंशन निराश्रित महिला, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन योजना के लिए 22 जनवरी से कैंप लगातार वंचित पात्रों का चयन किया जाएगा। 30 जनवरी तक सभी विधानसभाओं के ब्लाक कार्यालयों में कैंप आयोजित होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि 22 से 25 जनवरी तक ठाकुरद्वारा ब्लाक, 28 जनवरी से 30 जनवरी तक डिलारी ब्लाक, 22 से 25 जनवरी भगतपुर ब्लाक, 28 से 30 जनवरी मूंढपांडे ब्लाक, 22 से 25 तहसील सदर, 28 से 30 जनवरी तक मुरादाबाद ब्लाक, 22 से 25 जनवरी तक बिलारी ब्लाक, 28 से 30 जनवरी कुंदरकी ब्लाक, 22 से 25 जनवरी छजलैट ब्लाक, 28 से 30 जनवरी कांठ ब्लाक में कैंप लगाया जाएगा। सभी ब्लाकों में कैंप सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक लगेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कैंप में सीएमओ, एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, समाज कल्याण अधिकारी, प्रोवेशन अधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी मौजूद रहेंगे।

21 को लगेगी चौपाल
मुरादाबाद। राज्य खाद्य आयोग सदस्य डीसी मिश्रा 21 जनवरी को मुरादाबाद जिले के विभागीय जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए चौपाल लगाएंगे। मुरादाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत मोहब्बतपुर, भतवंतपुर में दोपहर 12 बजे से चौपाल आयोजित होगी।


वित्तीय योजनाओं में बैंकों की प्रगति की समीक्षा
मुरादाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को बैंकर्स की बैठक ली। इसमें एमएसएमई विभाग द्वारा चलाए जा रहे संपर्क एवं सहयोग अभियान की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने 59 मिनट्स लोन, मुद्रा लोन, रीस्ट्रेक्चर जोन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना की समीक्षा की। उन्होंने बीमार इकाइयों का लोन रीइस्ट्रेक्चर करने के निर्देश दिए, ताकि इकाइयों कार्य कर सकें। बैंकर्स को जनधन योजना में खोले गए खातों में ओवर ड्राफ्ट की सुविधा देने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ मृदुल चौधरी, एलडीएम सतीश कुमार समेत बैंकों के समन्वयक एवं प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed