फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सरकार और जनता के बीच सेतु हैं आशा वर्कर

सरकार और जनता के बीच सेतु हैं आशा वर्कर

Fri, 24 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
सरकार और जनता के बीच सेतु हैं आशा वर्कर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशा कार्यकत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन गुरुवार से शुरू हो गया। कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों के प्रयासों से जननी सुरक्षा योजना, शिशु सुरक्षा एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाएं गांवों में घर-घर तक पहुंची हैं।
पंचायत भवन में आयोजित सम्मेलन में विधायक राजेश कुमार ने कहा कि आशाओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र के सभी कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में आशा वर्कर अहम भूमिका निभा रही हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आशा वर्कर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं। एक हजार की आबादी में एक आशा वर्कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और योजनाओं से लोगों को जोड़ रही हैं। सीएमओ डा. विनीता अग्निहोत्री ने आशा कार्यकत्रियों को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर प्रसव पूर्व सेवाएं प्रदान कराएंगी। संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराएंगी। बच्चे के जन्म के पहले 42 दिन के अंदर सात बार गृह भ्रमण कर शिशु की देखभाल सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के पहले दिन बिलारी, कुंदरकी, मूंढापांडे और ताजपुर ब्लाक की सैकड़ों आशा वर्कर मौजूद रही। चारों ब्लाक में अच्छा कार्य करने वाली 12 आशा कार्यकत्रियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग एडिशनल डायरेक्टर शक्ति सिंह, एसीएमओ डा. जीएस मर्तोलिया, सीएमएस डा. कल्पना सिंह, डा. ज्योत्सना पंत, मो जावेद, डा. दीपक वर्मा समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


टीकाकरण के पर्चे में सीएमओ का नाम गलत
मुरादाबाद। आशा कार्यकत्रियों के सम्मेलन में टीकाकरण कार्यक्रम जागरूकता के पर्चे वितरण किए गए। पर्चे में छह सप्ताह के शिशु से लेकर 16 साल के बच्चे टीकाकरण की अवधि और टीकों की जानकारी दी गई थी। पर्चे के आखिर में डीएम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के अलावा सीएमओ का नाम लिखा था। सीएमओ का नाम डा. संजीव यादव छापा गया था, जबकि सीएमओ डा. विनीता अग्निहोत्री हैं। इसकी जानकारी जब स्वास्थ्य अधिकारियों को मिली तो उन्होंने आनन फानन में पर्चों का वितरण रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed