फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ड्राफ्ट हड़पने के आरोप में गोकुलदास कालेज के बाबू के खिलाफ मामला दर्ज

ड्राफ्ट हड़पने के आरोप में गोकुलदास कालेज के बाबू के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 17 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ड्राफ्ट हड़पने के आरोप में गोकुलदास कालेज के बाबू के खिलाफ मामला दर्ज
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गोकुल दास हिंदू गर्ल्स कालेज में एक छात्रा ने कालेज के एक बाबू पर फीस का ड्राफ्ट हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित छात्रा ने कालेज प्रशासन और थाना मुगलपुरा पुलिस को आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की है। प्राचार्य के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा प्रवेश के लिए दस जुलाई को कालेज आई थी। छात्रा प्रवेश समिति से संबंधित बाबू को अपने प्रवेश फार्म की जांच करवाने गई थी। वहां पर बैठे दूसरे बाबू ने फार्म ले लिया। छात्रा का आरोप है कि आरोपी बाबू ने उसके फार्म से 22 सौ रुपये फीस के ड्राफ्ट को निकाल लिया और फार्म वापस कर दिया। जब छात्रा ने कालेज के गेट पर आकर फार्म की जांच की तो उसमें ड्राफ्ट न मिलने पर इसकी शिकायत शिक्षकों से की। कालेज अधिकारियों ने आरोपी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। सोमवार को एक बार पुन: छात्रा कालेज पहुंची और मामले की जानकारी की। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की सूचना मिलते ही थाना मुगलपुरा से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। प्राचार्य डॉ. अंजना दास ने बताया कि ड्राफ्ट हड़पने के आरोप में छात्रा ने घटना वाले दिन ही बाबू के खिलाफ शिकायत की थी। आरोपी बाबू को किसी भी वर्ष की फीस जमा करने का काम नहीं सौंपा है। उसको क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी की ओर से पुस्तकालय से संबद्घ कर रखा है। सोमवार तक इस नंबर का ड्राफ्ट जमा नहीं किया गया है। यदि कोई छात्रा उसे जमा करने आएगी तो पता लग जाएगा, क्योंकि प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के समय से ही ड्राफ्ट के पीछे छात्राओं के नाम और मोबाइल नंबर अंकित करवाए जा रहे हैं। सीसीटीवी के माध्यम से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ मुगलपुरा गजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जिसकी जांच चौकी इंचार्ज को दी गई है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ड्राफ्ट वापस कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed