फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अनुसंधान केंद्र पर गोष्ठी में गुप्त नवरात्र का महत्व बताया

अनुसंधान केंद्र पर गोष्ठी में गुप्त नवरात्र का महत्व बताया

Sat, 14 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अनुसंधान केंद्र पर गोष्ठी में गुप्त नवरात्र का महत्व बताया
बिलारी। नगर में स्थित मां पीताम्बरा ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र पर हुई गोष्ठी में केंद्र संचालक आचार्य पंडित ओम शास्त्री ने गुप्त नवरात्रि पर्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व का हमारे सनातन धर्म में बड़ा महत्व है। नवरात्रि पर्व वर्ष भर में चार बार आते हैं। दो प्रत्यक्ष और दो गुप्त, इस वर्ष आषाढ़ शुक्लपक्ष 13 से 22 जुलाई तक मनाए जाएंगे, कार्य सिद्धि के लिए गुप्त नवरात्र का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। यह पर्व ऋतुओं के संधिकाल पर पड़ते हैं और संधिकाल का उपासना की दृष्टि से सर्वाधिक महत्व दिया गया है। वर्ष की उपासना के लिए नवरात्रि को ही माना गया है। नवरात्रि में सभी भक्त मां दुर्गा की उपासना करते हैं। गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं के स्वरूपों की पूजा होती है। गोष्ठी में लव कुमार गुप्ता, शिवकुमार सिंघल, अविनाश यादव, रविंद्र चौधरी, शिवकुमार गुप्ता, शंकर गुप्ता, राजीव सक्सेना, गौरव चौधरी, मोहनलाल शर्मा, मुकुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed