फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गढ़वाल एक्सप्रेस के ब्रेक जाम, पहिये से निकली चिंगारी

गढ़वाल एक्सप्रेस के ब्रेक जाम, पहिये से निकली चिंगारी

Tue, 12 Jun 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
गढ़वाल एक्सप्रेस के ब्रेक जाम, पहिये से निकली चिंगारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली से कोटद्वार जा रही गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए। पहिये से चिंगारी निकली तो चालक ने तुरंत ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। पिलखुआ स्टेशन पर ब्र्रेक ठीक किए गए। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
सोमवार शनिवार सुबह पौने नौ बजे गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से कोटद्वार के लिए जा रही थी। ट्रेन पिलखुआ रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान स्टेशन मास्टर ने पहिये से चिंगारी निकलती देख ली। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी चालक को देकर ट्रेन रुकवा दी। सूचना मिलने पर इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई और ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन


टूटी पटरी से गुजरे पैसेंजर के डिब्बे, बचा हादसा
मुरादाबाद। बरेली से अलीगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे टूटी पटरी से गुजर गए। चालक ने झटका महसूस कर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना दी। पटरी टूटे जाने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। सोमवार सुबह पैसेंजर ट्रेन बरेली से अलीगढ़ जा रही थी। ट्रेन रामगंगा और बशारतगंज रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक को झटके महसूस किए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। लेकिन तब ट्रेन के गई डिब्बे गुजर चुके थे। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेन को गुजारा गया। इसके बाद टीम ने दोबारा ट्रैक की मरम्मत की। जिसकी वजह से बरेली से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटे तक बीच में ही खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed